Categories: Imp. days

विश्व अल्जाइमर दिवस 2023: इतिहास और महत्व

विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक वैश्विक प्रयास है। इसका उद्देश्य अल्जाइमर रोग के साथ-साथ अन्य प्रकार के मनोभ्रंश से जुड़े कलंक को भी मिटाना है। सितंबर माह को विश्व अल्जाइमर माह के रूप में मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अल्जाइमर रोग मनोभ्रंश का सबसे आम प्रकार है और 60-70 प्रतिशत मामलों में इसका योगदान होता है। अल्जाइमर रोग एक प्रोग्रेसिव ब्रेन डिसऑर्डर है जो मेमोरी, सोच और बिहेवियर को प्रभावित करता है। ये लक्षण समय के साथ बदतर होते जाते हैं और किसी की डेली लाइफ और एक्टविटीज को प्रभावित करना शुरू कर देते हैं। ये आमतौर पर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रभावित करता है।

 

विश्व अल्जाइमर दिवस 2023 की थीम

इस साल अल्जाइमर्स डे की थीम है “नेवर टू अर्ली, नेवर टू लेट”। यह थीम डिमेंशिया से बचाव के लिए जल्द से जल्द अल्जाइमर के लक्ष्णों को पहचानने और उससे बचने के तरीकों को अपनाने पर जोर दे रही है। साथ ही यह इस बात पर भी जोर दे रही है कि जिन लोगों को यह बीमारी हो चुकी है, उनके लिए भी देर नहीं हुई है और वे अब भी इसे और बढ़ने से रोक सकते हैं।

 

विश्व अल्जाइमर दिवस 2023 का महत्व

अल्जाइमर रोग एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है जो लाखों लोगों और उनके परिवारों को प्रभावित करती है। विश्व अल्जाइमर दिवस बीमारी, इसके लक्षणों, जोखिम कारकों और व्यक्तियों और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। विश्व अल्जाइमर दिवस अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्तियों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए बेहतर समर्थन और संसाधनों की वकालत करता है। यह बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान निधि और सहायता नेटवर्क की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।

 

विश्व अल्जाइमर दिवस 2023 का इतिहास

अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 21 सितंबर, 1994 को विश्व अल्जाइमर दिवस की शुरुआत की। इसे 1984 में स्थापित अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर एडिनबर्ग में पेश किया गया था।

 

अल्जाइमर के बारे में

अल्जाइमर रोग के कारण आपका ब्रेन सिकुड़ जाता है, जिसकी वजह से याददाश्त, सोच, बिहेवियर और सोशल स्किल में धीरे-धीरे गिरावट आती है। याददाश्त में कमी, रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई, बोलने में परेशानी, व्यक्तित्व में बदलाव और मूड में बदलाव अल्जाइमर रोग के कुछ लक्षण हैं। जैसे-जैसे लक्षण बिगड़ते हैं, व्यक्ति बार-बार बयान दोहरा सकता है, परिवार के सदस्यों के नाम भूल सकता है, चीजों को गलत जगह रख सकता है और विचार व्यक्त करने में परेशानी हो सकती है। अल्जाइमर का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवा लक्षणों को मैनेज करने और लाइफ क्वालिटी में सुधार करने में मदद कर सकती है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:

  • अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल संस्थापक: जेरोम एच. स्टोन
  • अल्जाइमर रोग इंटरनेशनल की स्थापना: 1984
  • अल्जाइमर रोग अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय: लंदन, यूके।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

11 mins ago

ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…

2 hours ago

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…

5 hours ago

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago