
हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह एचआईवी से संक्रमित लोगों के लिए समर्थन दिखाने और इस बीमारी से जान गंवाने वाले रोगियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साल 1988 में विश्व एड्स दिवस को पहले इंटरनेशनल हेल्थ डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने, एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को सपोर्ट करने और इससे जान गंवाने वालों को याद करने का एक दिन है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विश्व एड्स दिवस 2022: थीम
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “इक्विलाइज़” एक कॉल टू एक्शन है। यूएन एड्स के अनुसार इसका मतलब है कि एड्स को खत्म करने की लड़ाई में बाधा डालने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए सभी को काम करना चाहिए।
विश्व एड्स दिवस 2022: इतिहास और महत्व
विश्व एड्स दिवस को पहली बार 1987 में मान्यता दी गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों के बीच एड्स और एचआईवी के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है। इसे जिनेवा, स्विट्जरलैंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन में दो सार्वजनिक सूचना अधिकारियों जेम्स डब्ल्यू बन्न और थॉमस नेट्टर द्वारा तैयार किया गया था। 30 नवंबर, 2017 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस घोषित किया।
साल 2021 के अंत में लगभग 38.4 मिलियन लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे, जिनमें से दो-तिहाई (25.6 मिलियन) एचआईवी के साथ डब्ल्यूएचओ अफ्रीकी क्षेत्र में हैं। यूके में हर साल 4 हजार से ज्यादा लोगों में एचआईवी के लक्षण मिल रहे है। विश्व एड्स दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनता और सरकार को याद दिलाता है कि यह एक गंभीर समस्या है जिसके लिए तत्काल धन, जागरूकता, पूर्वाग्रह के उन्मूलन और बेहतर शैक्षिक अवसरों की जररूत है।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


