Categories: National

4 से 22 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। यह 22 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र काफी अहम माना जा रहा है। सरकार इस सत्र में कई अहम बिल पास करा सकती है। इसमें बिल मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित भी एक बिल जुड़ा हुआ है। दरअसल इस विधेयक के जरिए सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के दर्जे को कैबिनेट सचिव के बराबर करना चाहती है। अभी मौजूदा समय में उन्हें सर्वोच्च अदालत के जस्टिस के बराबर दर्जा मिला हुआ है।

आम तौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह से क्रिसमस (25 दिसंबर) से पहले समाप्त होता है। ऐसे में इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी इसकी तारीख 4 दिसंबर से 22 दिसंबर रखी गई है। लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मोदी सरकार का सत्र काफी अहम होगा। इसमें जहां सरकार कई बिल पेश कराने की कोशिश कर सकती है तो वहीं हंगामे के भी आसार हैं।

इससे पहले मोदी सरकार सितंबर महीने में विशेष सत्र लेकर आई थी। जोकि 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया था हालांकि 21 सितंबर को ही संसद की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सरकार ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को पास कराया।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

1 hour ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

2 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

2 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

2 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

5 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

21 hours ago