Categories: Uncategorized

विंबलडन चैंपियनशिप 2021: विजेताओं की पूरी सूची

 

नोवाक जोकोविक ने विंबलडन 2021 के फाइनल मुकाबले में इटली के युवा खिलाड़ी मेटेयो बेरेटिनी को 6-7 (4-7), 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। ये छठा मौका था जब जोकोविक ने विंबडलन मेन्स सिंगल्स का खिताब जीता।  इसके अलावा ये नोवाक जोकोविक के टेनिस करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। अब जोकोविक भी रोजर फेडरर और राफेल नडाल की तरह ही 20 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं और दोनों इस मामले में बराबरी पर आ गए हैं जो एक रिकॉर्ड है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने फाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा (चेक गणराज्य) को 6-3, 6-7 (4/7), 6-3 से हराकर 10 जुलाई 2021 पहली बार विंबलडन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया. 25 साल की बार्टी सिर्फ दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं और दोनों बार उन्होंने खिताब अपने नाम किया। बार्टी ने इस खिताब के साथ विंबलडन महिला सिंगल्स में ऑस्ट्रेलिया का 41 साल का इंतजार भी खत्म किया। उनसे पहले आखिरी बार 1980 में ऑस्ट्रेलिया की इवॉन गूलागॉन्ग कॉली ने ये खिताब जीता था।

यहां विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:

 

क्र. स. वर्ग विजेता उपविजेता
1. पुरुष एकल नोवाक जोकोविच (सर्बिया) मेटेयो बेरेटिनी
2. महिला एकल एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) करोलिना प्लिसकोवा (चेक गणराज्य)
3. पुरुष युगल निकोला मेकटिक और मेट पाविक मार्सेल ग्रेनोलर्स और होरासियो ज़ेबेलोस
4. महिला युगल हसीह सु-वेई और एलिस मर्टेंस वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्निना
5. मिश्रित युगल नील स्कुपस्की और देसिरा क्राव्स्की जो सैलिसबरी और हैरियट डार्टे

 

 

विंबलडन के विषय में:

  • विंबलडन चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन भी शामिल है।
  • यह टूर्नामेंट 1877 से विंबलडन, लंदन में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित किया जाता है।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
abhishek

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago