मालदीव ने इजरायली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध क्यों लगाया है?

मालदीव ने गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच इजरायली पासपोर्ट वाले आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले को लागू करने के लिए मंत्रियों की एक विशेष कैबिनेट कमिटी का गठन किया गया है।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।” प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “कैबिनेट के फैसले में इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक कानूनों में संशोधन करना और इन प्रयासों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट सब-कमिटी की स्थापना करना शामिल है।”

मालदीव में आते हैं 10 लाख पर्यटक

मुइज्जू सरकार ने ये फैसला गाजा पर इजरायली सेना के हमले को लेकर मालदीव के लोगों में लगातार बढ़ रहे गुस्से को देखते हुए लिया है। मालदीव में हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसमें इजरायल से लगभग 15,000 पर्यटक शामिल हैं। वहीं, मालदीव सरकार ने फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए फंड जुटाने और उसके समर्थन के लिए मुस्लिम देशों के साथ चर्चा करने का भी फैसला किया है। कहा जा रहा है कि UNRWA के जरिए फिलिस्तीन नागरिकों के लिए फंड इक्ट्ठा किया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विशेष दूत नियुक्त करने का फैसला किया है, जहां फिलिस्तीन को मालदीव की मदद की सख्त जरूरत है।

ऐतिहासिक कदम

मालदीव ने 1990 के दशक की शुरुआत में इजरायली नागरिकों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था और 2010 में राजनयिक संबंध बहाल कर दिए थे। हालांकि, एएफपी ने बताया कि 2012 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के अपदस्थ होने के बाद संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास बंद हो गए।

इजरायली पर्यटन में गिरावट

मालदीव की अर्थव्यवस्था की आधारशिला पर्यटन में इजरायली पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष के पहले चार महीनों में 88 प्रतिशत की गिरावट आई है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago