Categories: Economy

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय: अप्रैल में थोक मूल्य में भारी गिरावट, बाजार की चाल पर प्रभाव

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अनुसार अप्रैल में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति सालाना आधार पर घटकर -0.92 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में 1.34 प्रतिशत थी। यह कमी रॉयटर्स पोल से अनुमानित 0.2% की गिरावट से अधिक थी। मार्च 2023 की तुलना में अप्रैल 2023 के लिए डब्ल्यूपीआई में महीने-दर-महीने परिवर्तन 0.0% पर अपरिवर्तित रहा।

लगातार 11वें महीने अप्रैल में डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट जारी रही है। मुद्रास्फीति में गिरावट व्यापक थी, मुख्य रूप से कच्चे तेल, ऊर्जा, गैर-खाद्य वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की कम कीमतों के कारण। अप्रैल में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर घटकर 1.60 पर्सेंट रह गई, जो मार्च में 2.40 पर्सेंट थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

थोक मूल्य सूचकांक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सरकार ने बयान में कहा कि मुद्रास्फीति की दर में गिरावट व्यापक आधार पर है, जो मुख्य रूप से कच्चे तेल, ऊर्जा की कीमतों, गैर-खाद्य और खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट से प्रेरित है।
  • प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 1.60 प्रतिशत रही जो मार्च में 2.40 प्रतिशत थी।
  • ईंधन और बिजली मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 0.93 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में 8.96 प्रतिशत और फरवरी में 13.96 प्रतिशत थी।
  • विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर -2.42 प्रतिशत रह गई, जो मार्च में -0.77 प्रतिशत और फरवरी में 1.94 प्रतिशत थी।
  • विनिर्मित उत्पादों और ईंधन उत्पादों की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मार्च में 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आ गया था।
  • भारत में खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में तेजी से घटकर 4.7 प्रतिशत या 18 महीने के निचले स्तर पर आ गई, जो इससे पिछले महीने 5.7 प्रतिशत थी।

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
shweta

Recent Posts

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

7 mins ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

42 mins ago

मार्च 2026 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 बिलियन डॉलर घटा: कारण और प्रभाव

मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…

2 hours ago

INS तारागिरी कमीशन हुआ – इस युद्धपोत को क्या बात खास बनाती है?

भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…

3 hours ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

18 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

19 hours ago