Home   »   कर्नाटक की दिविता राय मिस दिवा...

कर्नाटक की दिविता राय मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं

कर्नाटक की दिविता राय मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं |_3.1

कर्नाटक की दिविता राय 28 अगस्त को एक स्टार-स्टडेड इवेंट में मिस दिवा यूनिवर्स 2022 (Miss Diva Universe 2022) बनीं। मिस यूनिवर्स 2021(Miss Universe 2021), हरनाज संधू ने दिविता को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। ऐसे में 71वें मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट में  23 वर्षीय दिविता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां हरनाज संधू अगली मिस यूनिवर्स विजेता को ताज पहनाएंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

कौन है दिविता राय? 

दिविता राय मुंबई की रहने वाली हैं और उनका जन्म मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, मुंबई से पढ़ाई की। वह पेशे से एक आर्केटेक्चर और मॉडल हैं। दिविता को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पेंटिंग, संगीत सुनने और पढ़ने जैसी एक्टिविटी में इंटरेस्ट है। 

उन्होंने 2021 में मिस दिवा यूनिवर्स पेजेंट में भी भाग लिया, जहां हरनाज संधू विजेता बनीं थीं और वह पिछले साल मिस दिवा सेकेंड रनर अप रही थीं। मिस दिवा यूनिवर्स 2022 शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहती है। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिलती है। 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *