Categories: Uncategorized

व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए लॉन्च किया “Coronavirus Information Hub”

व्हाट्सएप ने वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए “WhatsApp Coronavirus Information Hub” को लॉन्च किया गया है। व्हाट्सएप ने इस चैटबोट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर शुरू किया है। इस हब को संचार के लिए व्हाट्सएप पर निर्भर रहने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सामुदायिक नेताओं, गैर-लाभकारी संस्थाओं, स्थानीय सरकारों और स्थानीय व्यवसायों के लिए सरल, कार्रवाई योग्य मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। साथ ही इससे अफवाहों को फैलने से रोकने और सटीक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
व्हाट्सएप कोरोनोवायरस इंफॉर्मेशन हब लॉन्च करने के अलावा व्हाट्सएप ने कोरोनोवायरस की जाँच करने वाले संगठन इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दान देने की भी घोषणा की है। इस दान का उद्देश्य #CoronaVirusFacts Alliance के तहत जाँच करने वालो का सहयोग करना है, जो पूरे विश्व में 100 से अधिक स्थानीय संगठनों तक फैला हुआ है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक: अचिम स्टेनर.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

13 mins ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

3 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

4 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

4 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

5 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

5 hours ago