Categories: AwardsCurrent Affairs

Miss Universe 2025: जानें भारत की मनिका विश्वकर्मा कितने नंबर पर रहीं

थाईलैंड में आयोजित हो रही 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (Miss Universe 2025) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma ) का सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। भारत के समय अनुसार आयोजित हो रही ब्रह्मांड सुंदरी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में, गंगानगर की रहने वाली मनिका ने अपने शुरुआती प्रदर्शन से जजों को खूब प्रभावित किया था और टॉप 30 में अपनी जगह बनाई थी, हालांकि, कड़े मुकाबले के बाद, मनिका टॉप 12 में अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाईं।

अगर मनिका जीतने में सफल रहती तो भारत चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करता। इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन, 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज संधू यह खिताब जीत चुकी हैं।

मिस यूनिवर्स 2025 का नतीजा

मिस यूनिवर्स 2025 का नतीजा आ गया है और इस साल का ताज मिस मैक्सिको(fatima bosch) के सिर सजा है। ग्लैमरस फिनाले में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दुनिया भर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। वहीं पहली रनर-अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह) रहीं, जिन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टॉप 2 तक जगह बनाई। सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला बनीं, जबकि थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं।

दुनिया भर से 130 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया

इस साल 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का आयेजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हो रहा है। मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने के लिए इस साल दुनिया भर से 130 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इनमें से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मनिका विश्वकर्मा से काफी उम्मीदें थी।

मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट

मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुई थीं।

मिस यूनिवर्स में रहा बेहतरीन प्रदर्शन

भले ही मनिका फाइनल राउंड तक न पहुंच पाई हों, लेकिन उन्होंने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से देशवासियों का दिल जीता लिया है। उनका अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना ही एक बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन को सराहा है। मनिका के फाइनल राउंड में पहुंचने की पूरी उम्मीद थी। मनिका ने 18 अगस्त को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का टाइटल जीता था। राजस्थान के श्री गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा  दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में फाइनल वर्ष की छात्रा हैं।

टॉप 5 में शामिल हुईं ये सुंदरियां

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका टॉप 12 से बाहर हो गईं। जिसके बाद टॉप 12 में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डीआइवरी ने जगह बनाई। इसके बाद जब टॉप 5 का ऐलान हुआ, तो उसमें थाईलैंड, फिलीपींस, वेनेजुएला, मैक्सिको और कोटे डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुईं।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता

बता दें कि मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर ब्यूटी प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे मिस वर्ल्ड, मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ के साथ टॉप ग्लोबल पेजेंट्स में गिना जाता है। हर साल इसका आयोजन मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन करती है, जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका और थाईलैंड में है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सुजीत कलकल और अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय पहलवानों ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। सुजीत कलकल और…

9 hours ago

हंगरी के PM विक्टर ओर्बन के 16 साल बाद सत्ता से बेदखल, विपक्ष को मिला निर्णायक बहुमत

हंगरी में चुनावी नतीजों में दिग्गज राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन को करारी हार का सामना…

9 hours ago

अमरावती प्रोजेक्ट: विश्व बैंक ने जारी किए 340 मिलियन डॉलर

अमरावती के विकास कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है।…

9 hours ago

भारत में वित्त वर्ष 2025-26 में पेटेंट आवेदनों में 30.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारत की इनोवेशन प्रणाली को एक बड़ा…

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने मतदान और चुनाव में भागीदारी के अधिकारों की कानूनी स्थिति स्पष्ट की

सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार…

10 hours ago

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

11 hours ago