डीआरडीओ ने चौथी पीढ़ी के वीएसएचओआरएडी वायु रक्षा प्रणाली का परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 03 और 04 अक्टूबर 2024 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचआरओएडीएस) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार वीएसएचआरओएडीएस का परीक्षण सफल रहा है और इस प्रणाली का  प्रारंभिक उपयोगकर्ता परीक्षण और उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा।

वीएसएचआरओएडीएस के विकासकर्ता

वीएसएचआरओएडीएस को डीआरडीओ की  अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI), हैदराबाद द्वारा अन्य डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं और निजी कंपनियों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

वीएसएचआरओएडीएस प्रणाली के बारे में

वीएसएचआरओएडीएस, एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (एमएएनपीएडीएस) है जिसे भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के उपयोग के लिए विकसित किया जा रहा है।

  • यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है जिसकी मारक क्षमता छह किलोमीटर तक है।
  • वीएसएचआरओएडीएस, एक वायु रक्षा प्रणाली है जो कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों, कम ऊंचाई पर उड़ने वाले मानव रहित हवाई वाहनों जैसे हवाई खतरों को बेअसर कर सकती है।
  • डीआरडीओ  द्वारा विकसित किए जा रहे चौथी पीढ़ी की वीएसएचआरओएडीएस, इमेजिंग इंफ्रारेड होमिंग सिस्टम से लेस है।
  • इस तकनीक में  (दुशमन के विमान के) ताप स्रोत का पता लगाने और उसे ट्रैक करने के अलावा उसकी छवि बनाने की क्षमता है। यह दुशमन के विमानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इन्फ्रारेड जैमिंग के प्रति भी लचीला है और दुश्मन के विमान रक्षात्मक सूट द्वारा छोड़े गए भ्रामक इन्फ्रारेड फ्लेयर्स और विमान द्वारा छोड़े गए इन्फ्रारेड के बीच आसानी से भेदभाव कर सकता है और दुश्मन  के विमान पर सटीक प्रहार कर सकता है।
  • लगभग 21 किलोग्राम वजन होने के कारण, डीआरडीओ के वीएसएचआरओएडीएस  मिसाइल को एक तिपाई के माध्यम से लॉन्च किया जाता है।
  • भारतीय सेना के पास फिलहाल रूस निर्मित इगला -एस एमएएनपीएडीएस है ।

एमएएनपीएडीएस  प्रणाली के बारे में

  • मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (एमएएनपीएडीएस) को किसी देश की अंतिम मिसाइल आधारित वायु रक्षा प्रणाली माना जाता है। इसे एक व्यक्ति या लोगों के समूह द्वारा चलाया जा सकता है। इसे अक्सर कंधे से दागी जाने वाली विमानभेदी मिसाइल भी कहा जाता है। हालाँकि, डीआरडीओ  द्वारा विकसित किए जा रहे वर्तमान वीएसएचआरओएडीएस  में कंधे से दागी जाने वाली विमान भेदी मिसाइल क्षमता नहीं है।
  • डीआरडीओ एक नई एमएएनपीएडीएस पर काम कर रहा है जिसे एक अकेले सैनिक द्वारा लॉन्चर के माध्यम से दगा जा सके।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध स्टिंगर मिसाइलें एक प्रकार की एमएएनपीएडीएस हैं जिन्हें एक सैनिक द्वारा दागा जा सकता है।
  • वर्तमान में लगभग 30 देश एमएएनपीएडीएस  प्रणाली के प्रमुख उत्पादक हैं जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, रूस, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम अग्रणी हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

11 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

13 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

13 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

13 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

17 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

17 hours ago