Categories: Appointments

वेत्सा राम कृष्ण गुप्ता बने इस महारत्न तेल कंपनी के एक्टिंग चेयरमैन और एमडी

वेत्सा राम कृष्ण गुप्ता ने ‘महारत्न’ और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने रिटायर हुए अरुण कुमार के स्थान पर यह कार्यभार संभाला है। वित्त संबंधी विभिन्न भूमिकाओं में बीपीसीएल में 24 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ वी आर के गुप्ता कंपनी में डायरेक्टर (फाइनेंस) हैं और डायरेक्टर (एचआर) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गुप्ता अगस्त 1998 में बीपीसीएल में शामिल हुए और उन्हें वाणिज्यिक वित्त, कॉर्पोरेट खाते, जोखिम प्रबंधन, व्यवसाय योजना, बजट, ट्रेजरी संचालन आदि को कवर करने वाले वित्तीय कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की है और वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (1998 बैच) और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं।

 

वह वर्तमान में बीपीआरएल (भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड) और फिनोपेटेक लिमिटेड में बोर्ड के सदस्य हैं और हाल ही में समामेलित कंपनियों बीओआरएल (भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड) और बीजीआरएल (भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड) के साथ-साथ एमएएफएफएल (मुंबई एविएशन फ्यूल फार्म फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) में बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। इनको डिजिटलीकरण के एक बड़े पैरोकार के रूप में भी जाना जाता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • बीपीसीएल मुख्यालय: मुंबई;
  • बीपीसीएल की स्थापना: 1952।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

7 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

9 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

10 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

13 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago