gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग-उन को...

व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग-उन को द्वितीय विश्व युद्ध मैडल से किया सम्मानित

व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग-उन को द्वितीय विश्व युद्ध मैडल से किया सम्मानित |_3.1
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाजी जर्मनी जीत की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन को स्मारक-चिन्ह युद्ध मैडल से सम्मानित किया है।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को द्वितीय विश्व युद्ध मैडल उत्तर कोरियाई क्षेत्र में मारे गए सोवियत सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। रूस ने साल 2019 में किम को 9 मई, 2020 को 75 वीं वर्षगांठ समारोह की सैन्य परेड में भाग लेने के लिए मास्को आने के लिए आमंत्रित किया था। यह पुरस्कार उत्तर कोरिया में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर मात्सगोरा द्वारा उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सोन-ग्वोन को प्रदान किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

    • रूस की राजधानी: मास्को.
    • रूस मुद्रा: रूसी रूबल.
    • उत्तर कोरियाई राजधानी: प्योंगयांग.
    • उत्तर कोरिया की मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन

    TOPICS:

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *