Categories: Miscellaneous

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट’ से सम्मानित किया गया

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ ‘हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र’ प्रदान किया गया है। बताते चलें कि IGBC द्वारा दिए जाने वाली रेटिंग में प्लेटिनम सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है. इस पहल को अपनाने से नेगेटिव पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • 24 जनवरी 2023 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में आईजीबीसी विशाखापत्तनम के अध्यक्ष डॉ. एस विजयकुमार ने डीआरएम/वाल्टेयर अनूप सत्पथी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
  • विशाखापत्तनम इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाला देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों शामिल हो गया है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।
  • भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय द्वारा आईजीबीसी के सहयोग से हरित रेलवे स्टेशन रेटिंग प्रणाली को विकसित किया है।
  • यह प्रणाली जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जीवाश्म ईंधन के सीमित उपयोग, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग पर न्यूनतम निर्भरता और उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।

 

आईजीबीसी के सर्वे और सिफारिशों के आधार पर उठाए गए कदम

1. एमआरएफ शेड बनाकर कचरे को अलग करना

2. रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में पानी की उपलब्धता के लिए 500 केएलडी एसटीपी की स्थापना तथा संचालन

3. बिजली की बचत करने के लिए सोलर पैनल स्थापित करना

4. उन्नत तरीके से विकसित यात्री सुविधाएं प्रदान करना

5. शत-प्रतिशत एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल करना

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

36 mins ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

47 mins ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

3 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

3 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

5 hours ago

महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी क्यों हैं प्रासंगिक?

महावीर जयंती 2026, 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान महावीर की जन्म…

5 hours ago