Home   »   जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नाकाटे को यूनिसेफ का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया   »   आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने...

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली |_50.1

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अक्तूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पुरुषों में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को और महिलाओं में पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार को यह अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। कोहली की टक्कर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर से थी, लेकिन कोहली को सबसे ज्यादा वोट मिले।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कोहली ने पिछले महीने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के भारत के पहले मैच में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अकेले दम पर भारत को इस मैच में जीत दिलाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ एक समय टीम इंडिया ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और इक्वेशन से बाहर लग रही थी। इसके बाद कोहली की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 160 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 82 रन की पारी के लिए कोहली ने सिर्फ 52 गेंदें खेली थीं। कोहली ने इस पारी को अपने करियर की बेस्ट टी20 पारी बताई थी।

 

टी20 वर्ल्ड कप में ही कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था। नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए थे। इसके अलावा कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के दौरान गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मैच में 28 गेंदों में नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी। कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं।

 

पिछले महीने के आईसीसी पुरुष खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
  • फरवरी 2022: श्रेयस अय्यर (भारत)
  • मार्च 2022: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • अप्रैल 2022: केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)
  • मई 2022: एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
  • जून 2022: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • जुलाई 2022: प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)
  • अगस्त 2022: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • सितंबर 2022: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)

 

पिछले महीने की आईसीसी महिला खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: हीथर नाइट (इंग्लैंड)
  • फरवरी 2022: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • मार्च 2022: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • अप्रैल 2022: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • मई 2022: तुबा हसन (पाकिस्तान)
  • जून 2022: मैरिज़ान कप (दक्षिण अफ्रीका)
  • जुलाई 2022: एम्मा लैम्ब (इंग्लैंड)
  • अगस्त 2022: ताहलिया मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • सितंबर 2022: हरमनप्रीत कौर (भारत)

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *