Categories: Current AffairsSports

Virat Kohli ने रचा इतिहास, IPL में बतौर भारतीय ओपनर लगाए सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली के नाम अब आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने यह इतिहास लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में रचा। IPL 2026 के पहले मैच में ही विराट कोहली ने 69 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के लगाए और सिक्स लगाने के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

IPL में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। विराट ने इस टूर्नामेंट में अब तक 129 पारियों में ओपनिंग की है और इस दौरान 181 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर की थी, लेकिन उन्होंने फिर ओपनर के तौर पर खुद को आजमाया। ओपनर के तौर पर आईपीएल में विराट के आंकड़े काफी अच्छे हैं।

केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर

केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वह संयम के साथ तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में ओपनर के तौर पर सिर्फ 103 पारियों में 179 छक्के लगाए हैं। राहुल फिलहाल विराट से केवल 2 छक्के पीछे हैं, और चूंकि वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करेंगे तो काफी हद तक संभव है कि वह इस लिस्ट में विराट से आगे निकल जाएं।

सबसे ज्यादा 202 पारियों में ओपनिंग

शिखर धवन ने IPL में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा 202 पारियों में ओपनिंग की है। इस दौरान उन्होंने ओपनर के तौर पर 143 सिक्स लगाए हैं। हालांकि धवन छक्कों से ज्यादा चौके लगाने के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

रोहित शर्मा: इस लिस्ट में चौथे नंबर

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 302 छक्के लगाए हैं जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा हैं, लेकिन बतौर ओपनर उन्होंने 117 पारियों में 140 छक्के लगाए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago