Home   »   विराट कोहली ने वनडे में रचा...

विराट कोहली ने वनडे में रचा नया इतिहास, तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे में रचा नया इतिहास, तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड |_3.1

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर एक नया इतिहास रच दिया। वानखेड़े में विराट कोहली ने सचिन के पीछे छोड़ते हुए शतकों का अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया। विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक जड़े हैं।

 

यहां देखें विराट कोहली शतकों की पूरी लिस्टः-

No. Century Venue
1 107 vs SL (2009) Kolkata
2 102* vs BAN (’10) Dhaka
3 118 vs AUS (’10) Visakhapatnam
4 105 vs NZ (’10) Guwahati
5 100* vs BAN (’11) Dhaka
6 107 vs ENG (’11) Cardiff
7 117* vs ENG (’11) Delhi
8 117 vs WI (’11) Visakhapatnam
9 133* vs SL (’12) Hobart
10 108 vs SL (’12) Mirpur
11 183 vs PAK (’12) Mirpur
12 106 vs SL (’12) Hambantota
13 128 vs SL (’12) Colombo
14 102 vs WI (’13) Port of Spain
15 115 vs ZIM (’13) Harare
16 100* vs AUS (’13) Jaipur
17 115 vs AUS (’13) Nagpur
18 123 vs NZ (’14) Napier
19 136 vs BAN (’14) Fatullah
20 127 vs WI (’14) Dharamsala
21 139* vs SL (’14) Ranchi
22 107 vs PAK (’15) Adelaide
23 138 vs SA (’15) Chennai
24 117 vs AUS (’16) Melbourne
25 106 vs AUS (’16) Canberra
26 154* vs NZ (’16) Mohali
27 122 vs ENG (’17) Pune
28 111* vs WI (’17) Kingston
29 131 vs SL (’17) Colombo
30 110* vs SL (’17) Colombo
31 121 vs NZ (’17) Mumbai
32 113 vs NZ (’17) Kanpur
33 112 VS SA (’18) Durban
34 160* vs SA (’18) Cape Town
35 129* v SA (’18) Centurion
36 140 vs WI (’18) Guwahati
37 157* vs WI (’18) Visakhapatnam
38 107 vs WI (’18) Pune
39 104 vs AUS (’19) Adelaide
40 116 vs AUS (’19) Nagpur
41 123 vs AUS (’19) Ranchi
42 120 vs WI (’19) Port of Spain
43 114* vs WI (’19) Port of Spain
44 113 vs BAN (’22) Chattogram
45 113 vs SL (’23) Guwahati
46 166* vs SL (’23) Thiruvananthapuram
47 122* vs PAK (’23) Colombo
48 103* vs BAN (’23) Pune
49 101* vs SA (’23) Kolkata
50 117* vs NZ (’23) Mumbai

बता दें कि विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक जड़ चुके हैं। वनडे में 50 और टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक लगाए हैं। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1 शतक जड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में 117 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े। श्रेयस के साथ 163 रन की साझेदारी की।

 

Find More Sports News Here

India vs New Zealand head-to-head in ICC Tournaments_100.1

FAQs

विराट कोहली ने पहला वनडे मैच कब खेला था?

विराट कोहली ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था ।