एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब विराट कोहली के लिए एक शानदार खबर सामने आई और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 मीलियन के पार हो गई। कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिनके ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 50 मीलियन हो गई। विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में कमाल की वापसी करते हुए ना केवल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए बल्कि अपनी लय भी हासिल कर ली।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मुख्य बिंदु
- दुनिया में सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर पहले ही फैन फॉलोइंग बहुत हैं। इस समय उनके इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
- वहीं फेसबुक पर उनके 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके 310 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
- बता दें कि एशिया कप 2022 में विराट कोहली मोहम्मद रिजवान के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।
- एशिया कप के दौरान कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 71वां शतक लगाया और सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोटिंग की बराबरी की।




World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


