Home   »   भारत को मिली पहली ग्रैंडमास्टर भाईयों...

भारत को मिली पहली ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी, विग्नेश एनआर बने भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर

भारत को मिली पहली ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी, विग्नेश एनआर बने भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर |_30.1

भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर विशाख एनआर के छोटे भाई विग्नेश एनआर ने भी भारत के ग्रैंडमास्टर होने का खिताब हासिल कर लिया हैं। शतरंज खिलाड़ी विग्नेश जर्मनी के आईएम इल्जा श्नाइडर को हराकर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 24वां नॉर्डवेस्ट कप 2023 भी जीत लिया हैं। चेन्नई के विग्नेश ने लाइव रेटिंग्स में 2,500 को पार किया। खास बात है कि विग्नेश के बड़े भाई विशाख एनआर साल 2019 में भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर बने थे। इस तरह विशाख और विग्नेश भारत की पहली भाईयों की जोड़ी है जो ग्रैंडमास्टर बनी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें विग्नेश ने 17 साल की उम्र में 2015 में कतर मास्टर्स में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म जीता था। डेढ़ साल बाद उन्होंने 2017 में 24वें अबू धाबी मास्टर्स में अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था। उन्होंने अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पहले गुजरात जीएम ओपन 2018 में हासिल किया। एशियन कॉन्टिनेंटल 2019 में उन्होंने चौथा ग्रैंडमास्टर नॉर्म चीन में जीता था।

Find More Sports News Here

 

भारत को मिली पहली ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी, विग्नेश एनआर बने भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर |_40.1

FAQs

प्रथम महिला विश्व शतरंज चैंपियन कौन थी?

कोनेरू हंपी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *