प्रवासियों के लिए सबसे किफायती देशों की सूची में वियतनाम शीर्ष पर

विदेश‍ियों के रहने के ल‍िए वियतनाम दुनिया का सबसे किफायती देश है, यह खुलासा एक स्‍टडी से हुआ है। लगातार चौथे साल वियतनाम को रहने के ह‍िसाब से 53 देशों में से सबसे सस्ता देश चुना गया है। इस रैंकिंग में रहने की क्‍वाल‍िटी, इंटरनेट सुविधा, मकान और भाषा, करियर के मौके, सैलरी और नौकरी की सुरक्षा को देखा गया है। इस सर्वे में दुनियाभर के 174 देशों के 12,000 से ज्‍यादा विदेशियों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया।

सर्वे में लोगों से रहने का खर्च, उनकी आर्थिक स्थिति से संतुष्टि और क्या उनकी आमदनी अच्छी जिंदगी जीने के लिए काफी है, इस बारे में सवाल पूछा गया। इस साल सामने आए आंकड़ों में ज्‍यादातर एक ही जैसे हैं। सिवाय इसके कि ब्राजील इस साल 9वें नंबर पर नई एंट्री के तौर पर शामिल हुआ है। इसकी वजह से मलेशिया की रैंकिंग 5वें से गिरकर 11वें नंबर पर आ गई है।

इस ल‍िस्‍ट में वियतनाम पहले स्थान पर

इस ल‍िस्‍ट में वियतनाम पहले, दूसरे पर कोलंबिया, तीसरे पर इंडोनेशिया, चौथे पर पनामा, पांचवे पर फिलिपींस, छठे पर भारत, सातवे पर मेक्सिको, आठवे पर थाईलैंड, नौवे पर ब्राजील और दसवे पर चीन है।

इस साल एशियाई देशों ने टॉप 10 में से 6 स्थान हासिल करके धूम मचा दी है। दक्षिण पूर्व एशिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। इसमें वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड सभी टॉप 10 में शामिल हैं। इससे यह जाह‍िर होता है क‍ि एशियाई देश व‍िदेश‍ियों के रहने के लिए आकर्षक स्थान बनते जा रहे हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago