विदेशियों के रहने के लिए वियतनाम दुनिया का सबसे किफायती देश है, यह खुलासा एक स्टडी से हुआ है। लगातार चौथे साल वियतनाम को रहने के हिसाब से 53 देशों में से सबसे सस्ता देश चुना गया है। इस रैंकिंग में रहने की क्वालिटी, इंटरनेट सुविधा, मकान और भाषा, करियर के मौके, सैलरी और नौकरी की सुरक्षा को देखा गया है। इस सर्वे में दुनियाभर के 174 देशों के 12,000 से ज्यादा विदेशियों ने हिस्सा लिया।
सर्वे में लोगों से रहने का खर्च, उनकी आर्थिक स्थिति से संतुष्टि और क्या उनकी आमदनी अच्छी जिंदगी जीने के लिए काफी है, इस बारे में सवाल पूछा गया। इस साल सामने आए आंकड़ों में ज्यादातर एक ही जैसे हैं। सिवाय इसके कि ब्राजील इस साल 9वें नंबर पर नई एंट्री के तौर पर शामिल हुआ है। इसकी वजह से मलेशिया की रैंकिंग 5वें से गिरकर 11वें नंबर पर आ गई है।
इस लिस्ट में वियतनाम पहले, दूसरे पर कोलंबिया, तीसरे पर इंडोनेशिया, चौथे पर पनामा, पांचवे पर फिलिपींस, छठे पर भारत, सातवे पर मेक्सिको, आठवे पर थाईलैंड, नौवे पर ब्राजील और दसवे पर चीन है।
इस साल एशियाई देशों ने टॉप 10 में से 6 स्थान हासिल करके धूम मचा दी है। दक्षिण पूर्व एशिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। इसमें वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड सभी टॉप 10 में शामिल हैं। इससे यह जाहिर होता है कि एशियाई देश विदेशियों के रहने के लिए आकर्षक स्थान बनते जा रहे हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
NASA ने 11 अप्रैल, 2026 को ओरियन अंतरिक्ष यान के सुरक्षित रूप से पानी में…