Categories: Obituaries

कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का निधन

कन्नड़ सिनेमा का दिग्गज अभिनेत्री लीलावती का बीते दिन 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कर्नाटक के नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस को सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लीलावती के निधन पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लीलावती के निधन पर दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म हस्ती लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद और प्रशंसित की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. शांति।

 

लीलावती ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

लीलावती ने थिएटर और फिल्मों में काम किया था। लीलावती ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु सहित 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी कई फिल्में डॉक्टर राजकुमार के साथ थीं। अभिनेत्री पिछले कई सालों से नेलमंगला में अपने एक्टर बेटे विनोद राज के साथ रह रही थीं। बता दें कि लीलावती को भक्त कुंभारा, संत तुकाराम, भक्त प्रह्लाद, मांगल्य योग और मन मेच्चिदा मद्दी में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था।

 

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

28 mins ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

49 mins ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

2 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

3 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

3 hours ago