कैरियर:
सरोज खान ने गीता मेरा नाम (1974) फिल्म में पहली बार स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। उन्हें मिस्टर इंडिया (1987) के गाने “हवा हवाई” से लोकप्रियता मिली। उन्हें श्रीदेवी के साथ की चांदनी और नगीना जैसी अन्य फिल्मों ने एक सफल कोरियोग्राफर का दर्जा दिलाया। सरोज खान द्वारा की गई अन्य लोकप्रिय फिल्मों में डर, बाजीगर, मोहरा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस, सोल्जर, ताल, वीर-जारा, डॉन, सांवरिया, लगान, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म कलंक (2019) थी, जिसमे उन्होंने माधुरी पर फिल्माई गया “तबाह हो गया” गाने को कोरियोग्राफ किया था।
पुरस्कार:
चार दशकों तक चले अपने लम्बे करियर के दौरान खान ने लगभग 2000 गीतों को कोरियोग्राफ किया। इस महान कलाकार को देवदास, जब वी मेट और श्रृंगारम (तमिल) फिल्मों के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, गुरु, खलनायक और चलबाज़ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते थे।
भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…
पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…
भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…
बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…
गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…