Categories: Uncategorized

वेंकैया नायडू ने जारी की ‘द स्टेट ऑफ यंग चाइल्ड इन इंडिया’ रिपोर्ट

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने “The State of Young Child in India” टाइटल रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट को पॉलिसी वकालत करने वाले संगठन मोबाइल क्रेच द्वारा तैयार किया गया है। रिपोर्ट देश में स्वास्थ्य और पोषण पर तैयार की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 21 प्रतिशत में से 6 साल से कम उम्र के 159 मिलियन बच्चे कुपोषित हैं, 36 प्रतिशत का कम वजन का शिकार हैं और 38 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण प्राप्त नहीं कर पाते हैं। बाल पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य सुरक्षा सेवाओं पर किए खर्च के विश्लेषण के अनुसार, भारत में 2018-2019 के दौरान प्रति बच्चे 1,723 रुपये खर्च किए गए हैं, जो पूरी योग्य आबादी को कवर करने के लिए अपर्याप्त है।
इसके अलावा रिपोर्ट में यंग चाइल्ड आउटकम इंडेक्स के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची भी जारी की गई है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य

  • केरल
  • गोवा
  • त्रिपुरा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम

        सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य

        • बिहार
        • उत्तर प्रदेश
        • झारखंड
        • मध्य प्रदेश
        • छत्तीसगढ़
        यंग चाइल्ड आउटकम इंडेक्स (YCOI) में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालकों की उपस्थिति, शिशु मृत्यु दर, स्टंटिंग जैसे संकेतकों की मदद से स्वास्थ्य, पोषण और ज्ञान-संबंधी विकास को मापा गया है। सूचकांक के आधार पर, आठ राज्यों असम, मेघालय, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार ने देश में औसत से नीचे स्कोर किया है। राज्यों की तुलना करने के लिए 2005-2006 और 2015-2016 को दो समय अवधि के लिए सूचकांक का तैयार किया गया था और समय के साथ परिवर्तन पर भी विचार किया जएगा।

        [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

        Recent Posts

        भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

        भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

        9 hours ago

        इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

        पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

        10 hours ago

        भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

        रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

        10 hours ago

        LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

        भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

        10 hours ago

        जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

        बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

        11 hours ago

        गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

        गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

        12 hours ago