Categories: Uncategorized

वेंकैया नायडू का 3-देशों का दौरा : पूर्ण प्रमुखताएँ

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दक्षिण अमेरिका के ग्वाटेमाला, पेरू और पनामा की पांच दिवसीय यात्रा पर थे. यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर चर्चा की गई. यह पद संभालने के बाद उपराष्ट्रपति की यह पहली विदेश यात्रा थी. उनके साथ जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री जसवंतसिंह सुमनबाही भबोर सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल था.

1. यात्रा का प्रथम चरण , ग्वाटेमाला का दौरा:
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लैटिन अमेरिका के अपने तीन-राष्ट्र दौरे के पहले चरण में ग्वाटेमाला पहुंचे. ग्वाटेमाला शहर में अपने प्रवास के दौरान, श्री नायडू ने देश के नेतृत्वकर्ताओं से मुलाकात की. शैक्षिक क्षेत्र में प्रासंगिक विदेशी सेवा संस्थानों के माध्यम से राजनयिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और ग्वाटेमाला के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
2. यात्रा का दूसरा चरण, पनामा का दौरा:
दूसरे चरण में, श्री नायडू ने पनामा का दौरा किया जहां भारत और पनामा ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीजा की छूट और कृषि के क्षेत्र पर 2 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. पनामी नेताओं के साथ वार्ता के दौरान, श्री नायडू ने जैव-विविधता और ड्रग ट्रैकिंग और सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी का केंद्र स्थापित करने के लिए कुल 25 मिलियन डॉलर की ऋण राशि की भी घोषणा की है.
3. यात्रा का तीसरा चरण, पेरू :
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू लैटिन अमेरिका की अपनी तीन-दिवसीय यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में पेरू पहुंचे. भारत और पेरू ने लीमा में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. समझौते पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधान मंत्री सीज़र विलेनुवा अरेवालो की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए थे.
स्रोत- प्रेस इनफार्मेशनब्यूरो (PIB)
NABARD Grade-A Exam 2018 परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –:
  • ग्वाटेमाला राजनीधा- ग्वाटेमाला सिटी, मुद्रा– ग्वाटेमाला क्वेटज़ल.
  • पेरू राजधानी– लीमा, मुद्रा– सोल
  • पनामा राजधानी- पनामा सिटी, मुद्राएं- संयुक्त राज्य डॉलर, पनामी बाल्बो.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

13 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

13 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

14 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

14 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago