Categories: Uncategorized

परिवहन मंत्रालय ने परिवहन संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाने के लिए जारी की एडवाइजरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके अंतर्गत 1 फरवरी 2020 से समाप्त होने वाले सभी दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा दिया गया है। इन सभी दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। इन दस्तावेजों में फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट (सभी प्रकार), पंजीकरण या मोटर वाहन नियमों के तहत किसी भी अन्य संबंधित आने वाले दस्तावेज शामिल हैं। ।
क्यों बढ़ाई गई वैधता?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे सभी दस्तावेजों को 30 जून 2020 तक वैध मानने के लिए जारी एडवाइजरी को लागू करें। मंत्रालय ने देश में देशव्यापी लॉकडाउन के साथ-साथ सरकारी परिवहन कार्यालयों के बंद होने के कारण विभिन्न मोटर वाहन की वैधता के दस्तावेज नवीनीकरण में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए परामर्श जारी किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जरुरी सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्टरों और संगठनों को परेशान न किया जाए और उन्हें COVID-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी बंद के बीच कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
वैधता विस्तार का प्रभाव?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लिया गया यह निर्णय बिना किसी परेशानी के माल की आवाजाही के मुक्त परिवहन को सुनिश्चित करेगा, जो भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान कोरोनवायरस को फैलने से रोकने के लिए अनिवार्य है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

4 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

4 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

7 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

7 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

8 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

8 hours ago