Categories: State In News

उत्तर प्रदेश अब सबसे ज्यादा जीआई टैग वाले सामान की लिस्ट में दूसरे नंबर पर

उत्तर प्रदेश को तीन और ओ.डी.ओ.पी. शिल्प- मैनपुरी तारकाशी, महोबा गौरा पत्थर शिल्प, और संभल सींग शिल्प के लिए जीआई टैग मिल गया है। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश अब सबसे ज्यादा जीआई टैग वाले सामान की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है। संभल में बने हॉर्न-बोन हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट बेहद लोकप्रिय हैं। इन शिल्प वस्तुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल मरे हुए जानवरों से मिलता है। संभल के सींग और हड्डी के उत्पाद पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

महोबा अपने गौरा पत्थर शिल्प के लिए पूरे देश में जाना जाता है। गौरा स्टोन क्राफ्ट चमकीले सफेद रंग के पत्थर से बना है जो मुख्य रूप से इस क्षेत्र में पाया जाता है। गौरा स्टोन का टेक्सचर सॉफ्ट होता है। इसे कई टुकड़ों में काटा जाता है जिनका उपयोग अलग-अलग शिल्प वस्तुओं को बनाने के लिए किया जाता है जिनका उपयोग सजावट के लिए होता है।

 

तारकशी लकड़ी में पीतल, तांबे या चांदी के तार जड़ने की एक तकनीक है। यह मैनपुरी जिले की अनूठी एवं कलात्मक कृति है। इसका इतेमाल ज्वेलरी के बक्से, नेमप्लेट और दूसरे समान को सजाने के लिए किया जाता है।

 

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा जीआई-टैग

 

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 55 जीआई-टैग वाले सामान हैं. जबकि यूपी और कर्नाटक में 48 और 46 जीआई प्रोडक्ट हैं। हालांकि, जीआई-टैग वाले हस्तशिल्प के मामले में यूपी पहले स्थान पर है, जिसके क्रेडिट में 36 शिल्प हैं।

 

क्या है जीआई टैग और इससे क्या फायदा?

 

जीआई टैग का मतलब भौगोलिक संकेत (Geographical Indications) है. इसके आधार पर भारत के किसी भी क्षेत्र में पाए जाने वाली विशिष्ट वस्तु का कानूनी अधिकार उस राज्य को दे दिया जाता है। ये प्रोडक्ट की एक तरह की पहचान होती है कि वो उस राज्य का है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि उस चीज की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत और महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके कारण उसके उस चीज का एक्सपोर्ट और टूरिज्म वैल्यू बढ़ जाती है।

Find More State In News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

7 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

7 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

7 hours ago

NASSCOM को मिला नया चेयरमैन: AI विशेषज्ञ श्रीकांत वेलामाकन्नी ने संभाला पदभार

श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…

8 hours ago

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक का कार्यभार संभाला

राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…

8 hours ago

AU Small Finance Bank में विवेक त्रिपाठी बने ईडी व डब्ल्यूटीडी, RBI ने दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…

9 hours ago