पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी भारतीय पर्यटन सांख्यिकी (Indian Tourism Statistics) 2020 के अनुसार, साल 2019 में राज्य में आने वाले सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2019 में लगभग 53.6 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया, जो कुल यात्रियों का 23.1% हिस्सा है। इसके बाद तमिलनाडु (21.3%) दूसरे और आंध्र प्रदेश (10.2%) तीसरे स्थान पर आया है।
तमिल विदेशी यात्रियों को आकर्षित करने में शीर्ष स्थान रहा
- तमिलनाडु विदेशी पर्यटकों के मामले में शीर्ष स्थान पर है, जहां लगभग 68 लाख विदेशियों ने राज्य का दौरा किया।
- इस सूची में महाराष्ट्र (55 लाख से अधिक) दूसरे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश (47 लाख से अधिक) ने 2019 में आने वाले विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तीसरा स्थान हासिल किया है।
- गोवा 2019 में 9 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों के साथ इस सूची में आखिरी स्थान पर रहा।









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


