Home   »   अमेरिकी संसद ने सरकारी उपकरणों पर...

अमेरिकी संसद ने सरकारी उपकरणों पर TikTok के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी

अमेरिकी संसद ने सरकारी उपकरणों पर TikTok के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी |_3.1
संयुक्त राज्य अमेरिका संसद ने एकमत से सरकारी उपकरणों पर चीनी स्वामित्व वाले वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok पर बैन लगाने वाला एक विधेयक पास किया है। यह विधेयक अब सीधा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद यह एक कानून में बदल जाएगा, जो कि सभी कर्मचारियों को टिकटॉक के डाउनलोड अथवा इस्तेमाल करने पर पाबन्दी लगा देगा।
इसी तरह Tiktok की बीजिंग स्थित मूल कंपनी, बाइटडांस द्वारा विकसित सभी अन्य ऐप के लिए भी ये निर्देश मान्य होगा । इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 15 सितंबर को Tiktok को अमेरिकी खरीदार को खोजने के लिए समय सीमा निर्धारित की थी, जिसमें विफल रहने पर उन्होंने कहा था कि यदि ऐसा नही हो पाएगा तो वह देश में इस ऐप को बैन कर देंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • Tiktok को ByteDance Company द्वारा विकसित किया गया है।
    • Tiktok की शुरुआत: 2012.
    • Tiktok संस्थापक: झांग यिमिंग.

      Leave a comment

      Your email address will not be published. Required fields are marked *