Categories: Uncategorized

अमेरिका वित्त वर्ष 2019-20 में भी बना रहा भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका वित्तीय वर्ष 2019-20 में लगातार दूसरे साल भी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा है। हाल ही में जारी किए गए आकड़े दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को दर्शाते है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.96 बिलियन डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2019-20 में 88.75 बिलियन डॉलर हो गया है। इससे पहले 2013-14 से 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिका उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष है क्योंकि देशों के बीच व्यापारिक अंतर 2018-19 के 16.86 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2019-20 में 17.42 बिलियन डॉलर हो गया है। इसके अतिरिक्त ताजा आंकड़ों से यह भी पता चला है कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.08 बिलियन डॉलर से 2019-20 में 81.87 बिलियन डॉलर हो गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी 2026: यूपीआई लॉन्च और मुक्त व्यापार समझौते की नई शुरुआत

भारत और इज़राइल के बीच द्विपक्षीय संबंध फरवरी 2026 में एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुँचे।…

4 mins ago

Sikkim रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और ताराम चू ब्रिज का उद्घाटन किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 26 फरवरी, 2026 को उत्तरी सिक्किम में ठीक…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस 2026

अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस हर वर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस जलवायु…

2 hours ago

ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच ‘खुली जंग’ का ऐलान

पाकिस्तान ने “ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़” नाम से एक बड़ा सीमापार सैन्य अभियान शुरू किया है,…

4 hours ago

विश्व NGO दिवस 2026: 27 फरवरी का महत्व आपकी सोच से कहीं अधिक क्यों है

विश्व एनजीओ दिवस 2026 शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह वैश्विक दिवस गैर-सरकारी…

5 hours ago

भारत-इज़राइल में अब ‘स्पेशल स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’

भारत और इज़राइल ने 25–26 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा के…

5 hours ago