Categories: International

अमेरिका में 9/11 हमले की 21वीं बरसी मनाई गई

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 21वीं बरसी मनाई गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेंटागन में पुष्पांजलि अर्पित कर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। 9/11 हमले की 21वीं बरसी ऐसे समय में मनाई गई है, जब अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी को एक साल पूरा हो चुका है। 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बलों ने अफगानिस्तान में लंबा अभियान चलाया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हमले की बरसी के मौके पर अलग-अलग स्थानों पर लोग जमा हुए और इसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। देशभर में लोग इस दिन मोमबत्तियां जलाकर, अंतर-धार्मिक सेवाओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिए पीड़ितों को याद कर रहे हैं। कुछ अमेरिकी स्वयंसेवी के तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं जिसे संघीय सरकार से ‘देशभक्ति दिवस’ और ‘राष्ट्रीय सेवा और स्मरण दिवस’ दोनों के रूप में मान्यता मिली हुई है।

आतंकी हमलों जान गंवाने वाले लोग

आतंकी हमलों में करीब 3,000 लोगों ने जान गंवाई थी जिसके बाद अमेरिका ने दुनियाभर में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को नये सिरे से तैयार किया। इससे अमेरिकियों में राष्ट्रीय गर्व की भावना भी पैदा हुई जबकि देश में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को आगामी वर्षों में संदेह और कलंक के साये में रहना पड़ा।

 

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago