Categories: International

अमेरिका ने दिग्गज चीनी टेक कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी संचार आयोग (एफसीसी) ने चीन की हुवावे और जेडटीई कंपनी द्वारा बनाए गए संचार उपकरणों की बिक्री और आयात पर पाबंदी लगाई है। एफसीसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कुछ चीन निर्मित वीडियो प्रणालियों के इस्तेमाल पर ‘अस्वीकार्य जोखिम’ करार देते हुए प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका में पांच सदस्यीय संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने नए नियमों पर सर्वसम्मति से मतदान किया। इसके तहत अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए सुरक्षा खतरा पैदा करने वाले कुछ तकनीकी उत्पादों के आयात और बिक्री को रोक दिया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चीनी प्रौद्योगिकी के अमेरिकी प्रतिबंधों की कड़ी में यह ताजा मामला है, जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन में शुरू हुई थी। एफसीसी की अध्यक्ष जेसिका रोसेनवर्सेल ने कहा, गैर-भरोसेमंद संचार उपकरण हमारी सीमाओं के भीतर इस्तेमाल के लिए अधिकृत नहीं हैं। हुवावे कंपनी ने इस संबंध में फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। एफसीसी के इस कदम से हुवावे और जेडटीई के अलावा व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले वीडियो निगरानी कैमरों के निर्माता हिकविजन, हाईटेरा और दहुआ जैसी कंपनियों के उत्पाद भी प्रभावित होंगे। अमेरिका में लिए गए इस फैसले का अर्थ है कि अब हुवावे, जेडटीई, हिकविजन, हाईटेरा और दहुआ कंपनियां न तो चीन से माल मंगवाकर अमेरिका में बेच सकती हैं और न ही इनके उत्पादों को देश में बिक्री की मंजूरी मिलेगी।

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago