Categories: Awards

US एयरफोर्स अधिकारी मैडिसन मार्श ने जीता “मिस अमेरिका 2024” का ताज

अमेरिका में एयरफोर्स की पायलट मैडिसन मार्श ने मिस अमेरिका 2024 का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया है। मैडिसन मार्श यह खिताब जीतने वाली पहली सक्रिय-ड्यूटी वायु सेना अधिकारी हैं। 22 वर्षीय मैडिसन मार्श को Miss America 2024 का ताज पहनाया गया। अमेरिकी वायु सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट और हार्वर्ड केनेडी स्कूल के सार्वजनिक नीति कार्यक्रम में मास्टर की छात्रा मैडिसन ने ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में सौंदर्य प्रतियोगिता जीती।

अमेरिकी वायु सेना अकादमी से स्नातक होने के कुछ महीने बाद मैडिसन ने ब्यूटी पेजेंट कंपटीशन मिस अमेरिका में जाने का फैसला किया था। मार्श की 2023 में अमेरिकी वायु सेना अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई थीं। इससे पहले उन्होंने मिस कोलोराडो का भी खिताब जीता था। सौंदर्य प्रतियोगिता में टेक्सास की ऐली ब्रेक्स प्रथम उपविजेता रहीं। इस प्रतियोगिता में 51 कंटेस्टेंट ने भाग लिया, जिन्होंने सभी 50 अमेरिकी राज्यों के साथ-साथ कोलंबिया जिले का भी प्रतिनिधित्व किया।

 

कौन है मैडिसन मार्श ?

अर्कांसस में जन्मी और पली-बढ़ी मैडिसन मार्श के माता-पिता ने जब वह 13 वर्ष की थी, तब उसे अंतरिक्ष शिविर में भेजकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया, जहां उसे अंतरिक्ष यात्रियों और विमान पायलटों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। इस समय उन्हें यूएसएएफए के बारे में पता चला और 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली उड़ान प्रशिक्षण में दाखिला लिया। 17 साल की उम्र में उन्होंने पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया और कैडेट फोर्स में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी। यूएसएएफए से स्नातक होने के बाद उन्होंने वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया और उन्हें एक प्रतिष्ठित पायलट स्लॉट से सम्मानित किया गया।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

2 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

3 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

4 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

4 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

5 hours ago