Categories: Appointments

राजीव सिंह रघुवंशी को भारत का अगला डीजीसीआई बनाने की सिफारिश

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को भारत का अगला औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) बनाने की सिफारिश की गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सरकार से डॉ. वी जी सोमानी के उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की सिफारिश की है। बता दें यूपीएससी की सिफारिश को स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलनी बाकी है और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आईपीसी में वरिष्ठ मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सोमानी, डॉ रघुवंशी और डॉ जय प्रकाश पिछले सप्ताह यूपीएससी द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए शामिल हुए थे। डॉ सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल के कार्यकाल के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था और उन्होंने 16 अगस्त को कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल दो बार (16 अगस्त और 16 नवंबर) तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। डीसीजीआई देश भर में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है। इसके पास नई दवाओं को मंजूरी देने और नैदानिक परीक्षणों को विनियमित करने का भी अधिकार है।

 

राजीव सिंह रघुवंशी के बारे में

 

डॉ रघुवंशी 16 फरवरी, 2021 को सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक के रूप में आईपीसी में शामिल हुए थे। उन्होंने आईआईटी-बीएचयू (पूर्व में आईटी-बीएचयू), वाराणसी से स्नातक और परास्नातक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, नई दिल्ली से पीएचडी पूरी की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी में सात साल तक काम करने के बाद, वह अग्रणी भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड में शामिल हो गए। रैनबैक्सी लेबोरेटरीज में 12 साल काम करने के बाद वह हैदराबाद के डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड चले गए, जहां उन्होंने 11 साल तक काम किया।

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

डिजिटल Census 2027: अब खुद करें जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा रजिस्ट्रेशन

भारत ने आधिकारिक तौर पर जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक…

1 min ago

भारत के चिप उद्योग को बड़ा बढ़ावा: गुजरात में Kaynes प्लांट लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन (Kaynes…

3 hours ago

उत्कल दिवस 2026: ओडिशा के गठन की कहानी और इसका महत्व

उत्कल दिवस 2026, 1 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन वर्ष 1936…

4 hours ago

क्यों कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर? जानिए ब्लड ग्रुप और जेनेटिक्स का असर

हमेशा देखा जाता है कि मच्छर गर्मियों और बरसात के मौसम में खासा परेशान करते…

5 hours ago

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

20 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

21 hours ago