Home   »   यूपी की गवर्नर ने महिलाओं की...

यूपी की गवर्नर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “सेफ सिटी प्रोजेक्ट” का किया शुभारंभ

 

यूपी की गवर्नर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए "सेफ सिटी प्रोजेक्ट" का किया शुभारंभ |_30.1

उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में एक महिला सुरक्षा अभियान- “Safe City Project” का शुभारंभ किया है। यह परियोजना 180-दिनों तक चलने वाल एक अभियान है जिसके तहत पुलिस और अन्य विभाग सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। इस अभियान में लखनऊ में महिलाओं के लिए गर्व और सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। अभियान के तहत यूपी की राज्यपाल ने 100 गुलाबी स्कूटर और 10 चार पहियाँ पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन प्राथमिक चिकित्सा किट, फ्लैशलाइट और अन्य सुविधाओं से लैस हैं।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


सेफ सिटी प्रोजेक्ट के बारे में:

  • यह गृह मंत्रालय (MHA) की एक मिशन मोड पहल है। सेफ सिटी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संरक्षित और सशक्त माहौल तैयार करना है।
  • इस परियोजना के पहले चरण में कार्यान्वयन के लिए आठ शहरों (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ) की पहचान की गई है।
  • कुल 2919.55 करोड़ की लागत की इस परियोजनाओं को निर्भया फंड के तहत वित्तपोषित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.
  • उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य: कथक, रामलीला, ब्रज रासलीला, चरकुला, और रसिया.

Find More State In News Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *