Categories: Sports

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शतंरज ओलंपियाड की मशाल इसके 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान हंगरी को सौंपी। भारत ने चेन्नई में 2022 में चेस ओलंपियाड की मेजबानी की थी और पहली बार इसकी मशाल देश के 75 शहरों में निकाली थी। इसी मशाल को खेल मंत्री ने शतरंज की शीर्ष वैश्विक संस्था फिडे के अध्यक्ष आर्केडी ड्वारकोविच और दुनिया की शीर्ष महिला ग्रैंड मास्टर रहीं जूडिथ पोल्गर को सौंपी। इस मौके पर पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और भारतीय शतंरज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर भी मौजूद रहे।

खेल मंत्री ने इस मौके पर विश्वनाथन आनंद के साथ मिलकर ड्वारकोविच और जूडिथ पोल्गर के खिलाफ दोस्ताना शतरंज की बाजी भी खेली। खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने शतंरज ओलंपियाड की मशाल निकालने का जो फैसला लिया था, वह वास्तव में मशाल हैंडऑफ समारोह के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शतरंज एक बौद्धिक विरासत है, जो संभवत: भारत ने दुनिया को प्रदान की है। यह खेल मात्र नहीं बल्कि रणनीतिक गहराई और दार्शनिक ज्ञान का प्रतिङ्क्षबब है।

 

बुडापेस्ट में होना शतरंज ओलंपियाड

चेन्नई में हुए 44वें शतरंज ओलंपियाड में ढाई हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने शिरकत की। अगला चेस ओलंपियाड फिडे की ओर से बुडापेस्ट (हंगरी) में कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून, 2022 को प्रथम शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत की थी। भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी किसी सपने के सच होने जैसा है। मेजबान टीम के इस ओलंपियाड में प्रदर्शन ने भारतीय शतरंज में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत की। इस ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक समेत कुल नौ पदक जीते।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

2 days ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 days ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

2 days ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

2 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

2 days ago