Categories: Uncategorized

केन्द्रीय मंत्री ने सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना का शुभारंभ किया

संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सम्‍पूर्ण बीमा ग्राम(एसबीजी) योजना की शुरूआत की तथा डाक जीवन बीमा योजना का विस्‍तार भी किया. सम्‍पूर्ण बीमा ग्राम योजना में देश के प्रत्‍येक जिले में कम से कम सौ परिवारों वाले एक गांव का चयन किया जाएगा. चयनित गांव के प्रत्येक परिवार के एक व्‍यक्ति को ग्रामीण डाक बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाएगा. चिन्हित परिवारों को बीमा सुविधा देना इस योजना का लक्ष्‍य है.

इस योजना के तहत डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की योजना के अंतर्गत अब पीएलआई के लाभ केवल सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं होंगे बल्कि यह डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबंधन सलाहकारों, चार्टटेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलों, बैंक कर्मियों जैसे पेशेवरों के लिए भी उपलब्ध होंगे. 

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • 1884 में शुरू किया गया डाक जीवन बीमा (पीएलआई) सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों के लाभ के लिए सबसे पुरानी बीमा योजनाओं में से एक है.
स्रोत- बिजनेस स्टैंडर्ड

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago