Categories: National

केंद्रीय श्रम मंत्री ने अलवर में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय श्रम और रोजगार, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 जनवरी को राजस्थान के अलवर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से अलवर और पड़ोसी जिलों भरतपुर और धौलपुर के लगभग 2 लाख श्रमिकों, 12,000 प्रतिष्ठानों और 8500 पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा संचालित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टापूकरा, करोली, नीमराना, बहरोड़, घीलोत, खैरथल हैं। यह क्षेत्रीय कार्यालय अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों के औद्योगिक और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की सेवा करेगा। ईपीएफओ के प्रबंधन के लिए जयपुर को दो क्षेत्रीय कार्यालयों अर्थात् क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर और क्षेत्रीय कार्यालय अलवर में विभाजित किया गया है।

 

ईपीएफओ के बारे में

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत स्थापित एक सांविधिक संगठन है जिसकी स्थापना 1951 में राष्ट्रपति द्वारा जारी एक अध्यादेश द्वारा की गई थी। बाद में संसद ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, अधिनियम 1952 पारित किया। यह देश का सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन है। ईपीएफओ भारत में पंजीकृत प्रतिष्ठानों के लिए भविष्य निधि योजना, पेंशन योजना और बीमा योजना के प्रशासन में केंद्रीय न्यासी बोर्ड की सहायता करता है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

6 hours ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

6 hours ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

7 hours ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

7 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

7 hours ago