Categories: Uncategorized

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक PM-WANI योजना को दी मंजूरी

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वायरलेस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और देश भर में सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वायरलेस इंटरनेट का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधान मंत्री की वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) नामक एक योजना को मंजूरी दी है। यह योजना किसी भी व्यक्ति को आवासीय क्षेत्र में किराने की दुकान के मालिक से लेकर चाय की दुकान के विक्रेता तक, सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने और वाईफाई सेवाएं देने में सक्षम बनाएगी। इसका उद्देश्य देश में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के विकास को बढ़ावा देना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

PM-WANI योजना निम्नलिखित हितधारकों द्वारा संचालित की जाएगी:

  • पब्लिक डेटा आफिस (PDO): यहपंजीकृत उपयोगकर्ताओं के प्रमाणीकरण और लेखा खातों के रखरखाव का काम करेंगे ।
  • पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर (PDOA): यह पीडीओ के प्राधिकरण और लेखा से संबंधित कार्यों की देखभाल करेगा।
  • ऐप प्रदाता: यह पंजीकृत ग्राहकों के लिए  मोबाइल ऐप विकसित करेंगे और  वाई-फाई वाले हॉट स्‍पाट इलाकों में ये पीडीओ पीएम वाणी सेवा की उपलब्‍धता का पता लगाने के बाद उसके अनुरुप ऐप में इसकी जानकारी डालेंगे ताकि ग्राहक अपने मोबाइल पर इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकें।
  • सेंट्रल रजिस्‍ट्री: यह ऐप सेवा प्रदाता पीडीओ और पीडीओएएस की जानकारी रखेगा । सेंट्रल रजिस्‍ट्री का रखरखाव शुरुआती स्‍तर पर टेलीकॉम विभाग द्वारा किया किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद

Find
More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

13 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

13 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

16 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

17 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

17 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

18 hours ago