Categories: Uncategorized

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी PM-KISAN योजना के विस्तार को मंजूरी

केंद्र में नव शपथ लेने वाली NDA सरकार ने, केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसानों और व्यापारियों के कल्याण से जुड़े चार बड़े फैसले किये. इसने देश में सभी किसानों के लिए प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के विस्तार को मंजूरी दी है. पहले योजना का लाभ दो हेक्टेयर भूमि वाले किसानों पर लागू था.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लगभग 14 करोड़ 50 लाख किसानों को अब संशोधित योजना के तहत कवर किया जाएगा. वर्ष 2019-20 के लिए राजकोष पर कुल 87,000 करोड़ रुपये से अधिक का भार होगा. अब तक तीन करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं. योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :-


1. केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को भी मंजूरी दी, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर प्रति माह 3,000 रुपये न्यूनतम पेंशन मिलेगी.
2. प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत पहले 3 साल में 5 करोड़ किसानों को कवर करने का लक्ष्य है.
3. 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में PM-KISAN योजना शुरू की गई, जिसमें एक करोड़ से अधिक किसानों को 2,000 रूपये की पहली किस्त हस्तांतरित की गई.

स्रोत– द इकॉनॉमिक टाइम्स

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago