Home   »   2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय...

2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब

2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब |_50.1

दुनियाभर के कई ग्लेशियर को लेकर बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यूनेस्को (UNESCO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक कई ग्लेशियर पूरी तरह पिघल जाएंगे। यूनेस्को की तरफ से बताया गया है कि 2050 तक पिघल जाने वाले ग्लेशियर की लिस्ट में येलोस्टोन और किलिमंजारो नेशनल पार्क समेत कई विश्व धरोहर स्थलों के ग्लेशियर शामिल हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही बाकी ग्लेशियर को बचाने के लिए तेजी से कार्य करने की अपील की गई है। यूनेस्को ने बीते हफ्ते इस रिपोर्ट को जारी की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पिघल सकते हैं। यूनेस्को ने बताया है कि अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ता है, तो स्थलों में शामिल बाकी दो तिहाई ग्लेशियर को बचाया जा सकता है।

 

यूनेस्को के मुताबिक, एक शोध में जानकारी सामने आई है कि ग्लेशियर कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन की वजह से साल 2000 से तेजी से पिघल रहे हैं। इसकी वजह से तापमान भी तेज गति गर्म हो रहा है। इसकी वजह से संभावना जताई जा रही है कि 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पूरी तरह पिघल सकते हैं। इस लिस्ट में किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या भी शामिल हैं।

 

Find More Ranks and Reports Here

2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *