संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद दीया मिर्जा के भारत की गुडविल एम्बेसडर के रूप में कार्यकाल को 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसके अलावा लोकप्रिय अभिनेत्री संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य की समर्थक भी हैं। मिर्ज़ा गुडविल एम्बेसडर के रूप में कार्यकाल बढ़ने के बाद अब, संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ वायु, स्वच्छ समुद्र, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख क्षेत्रों पर संदेश फैलाने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
गुडविल एम्बेसडर की भूमिका:
गुडविल एम्बेसडर संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर धन जुटाने, लोगों को साथ लाने (जैसे जागरूकता पैदा करना, आदि) कार्य करते है। उनकी सेवा की अवधि 2 साल की होती है। यूएनईपी के तहत गुडविल एम्बेसडर का भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, उन्हें प्रति वर्ष 1 यूएसडी का प्रतीकात्मक भुगतान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें सभी यात्रा भत्ते भी प्रदान किए जाते है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय: नैरोबी, केन्या.
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


