Categories: State In News

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ओडिशा सरकार एक वर्ष के लिए मुफ्त चावल प्रदान करेगी

राज्य सरकार बीपीएल परिवारों में रहने वाले लोगों को प्रति माह 5 किलो चावल उपलब्ध कराएगी। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक और वर्ष के लिए मुफ्त चावल प्रदान किया जाएगा। यह मुफ्त चावल जनवरी से दिसंबर 2023 तक मिलेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुफ्त चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो चावल उपलब्ध होगा। इसके लिए राज्य सरकार 185 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वर्ष 2018 से राज्य खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों को मुफ्त चावल मिल रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कोविड के समय हितग्राहियों को चावल के साथ दाल भी मुफ्त मिलती थी। पिछले 28 महीने से राज्य सरकार हितग्राहियों को सहयाता मुहैया करा रही है। इस बीच दो बार आर्थिक सहायता भी इन हितग्राहियों को सरकार की तरफ से दी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक वर्ष तक अतिरिक्त निःशुल्क चावल हितग्राहियों को दिया जाएगा। इसके फलस्वरूप हितग्राहियों को जनवरी से दिसम्बर तक निःशुल्क चावल प्राप्त होगा।

 

बताया जा रहा है कि राज्य के 8.09 लाख हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देशानुसार राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के प्रत्येक लाभार्थी को जनवरी 2023 से दिसंबर तक प्रति माह अतिरिक्त 5 किलो चावल मिलेगा। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लगभग 8.09 लाख लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार 185 करोड़ रुपये अपने कोष से खर्च करेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में नामांकित हितग्राहियों को यह लाभ मिलेगा।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

3 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

5 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

5 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

9 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

9 hours ago