Categories: Economy

UNCTAD ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 6.6% किया

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने भारत के 2023 के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है। इसे अप्रैल में अनुमानित 6% से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, यह उम्मीद है कि देश की विकास दर 2024 में मामूली घटकर 6.2 प्रतिशत हो जाएगी।

 

बढ़ा दिया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

UNCTAD ने अपनी व्यापार और विकास रिपोर्ट में कहा कि वह उम्मीद करता है कि 2023 में वैश्विक आर्थिक उत्पादन में वृद्धि 2.4 प्रतिशत तक धीमी हो जाएगी। लेकिन 2024 में थोड़ा बढ़कर 2.5 प्रतिशत हो जाएगी। इससे एक दिन पहले ही विश्व बैंक ने FY24 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.3 प्रतिशत से बढ़ने का अनुमान लगाया था। भारत की FY23 इकनॉमिक ग्रोथ 7.2 प्रतिशत थी।

 

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी

यूएनसीटीएडी ने कहा कि ग्लोबल इकॉनमी काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसमें 2023 में अनुमानित ग्रोथ 2.4 फीसदी है, जो वैश्विक मंदी के पारंपरिक मानदंडों को पूरा करती है। पूर्वी और मध्य एशिया को छोड़कर पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी है। संगठन ने कहा कि कुछ अर्थव्यवस्थाएं, जिनमें ब्राजील, चीन, भारत, जापान, मेक्सिको, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं, ने 2023 में लचीलापन दिखाया है। जबकि अन्य और अधिक कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

 

भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों का कुल निर्यात

UNCTAD ने यह भी कहा कि भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों का कुल निर्यात में 8% योगदान है। हालांकि, 2021 में निर्यातक फर्मों की कुल संख्या 1,23,000 से अधिक हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में साउथ-साउथ ट्रेड साउथ के कुल व्यापार का लगभग 54% था। भारत के बारे में UNCTAD ने कहा है कि आर्थिक वृद्धि में एक्सटर्नल सेक्टर के साथ प्राइवेट व सरकारी सेक्टर ने योगदान दिया है। रूस के साथ व्यापार में रफ्तार से भी मदद मिली है। हालांकि बेरोजगारी और असमानता के मोर्चे पर अभी भी स्थिति चिंताजनक है। देश के कुल निर्यात में 10 सबसे बड़ी कंपनियां करीब 8 फीसदी का योगदान दे रही हैं।

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

12 mins ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

1 hour ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

3 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago