Categories: International

भारत के टेक एक्सपर्ट्स को UN की एआई सलाहकार संस्था में मिली जगह

भारत के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा घोषित नई एआई सलाहकार संस्था में नामित किया गया है। इस एआई सलाहकार संस्था को 26 अक्टूबर 2023 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा घोषित किया गया है। यह संस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियंत्रित करने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का समर्थन करेगी।

एआई सलाहकार संस्था

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख द्वारा घोषित एआई पर हाई लेवल मल्टी स्टेकहोल्डर एडवाइजरी बॉडी में सरकार, निजी क्षेत्र, रिसर्च फर्म, सिविल सोसाइटी और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

एआई सलाहकार संस्था की घोषणा करते हुए गुटेरेस ने कहा कि हमारे चुनौतीपूर्ण समय में, एआई मानवता के लिए असाधारण प्रगति को शक्ति प्रदान कर सकता है। संकटों की भविष्यवाणी करने और उनका समाधान करने से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सेवाओं को शुरू करने तक, एआई हर स्तर पर सरकारों, नागरिक समाज और संयुक्त राष्ट्र के काम को बढ़ा सकता है।

यह एआई के जोखिमों और चुनौतियों पर वैश्विक वैज्ञानिक सहमति बनाने पर केंद्रित है। संस्था डेवलपमेंट के लिए एआई का उपयोग करने में मदद करना और एआई गवर्नेंस पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

 

भारत के ये टेक एक्सपर्ट हुए शामिल

इस सलाहकार संस्था में भारत के टेक एक्सपर्ट iSPIRT फाउंडेशन के सह-संस्थापक अमनदीप सिंह गिल, शरद शर्मा और हगिंग फेस, इंडिया की प्रमुख रिसर्चर नाजनीन रजनी सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह संस्था एआई गवर्नेंस पर अन्य मौजूदा और उभरती पहलों के लिए पुल का काम करेगी और भविष्य के शिखर सम्मेलन से पहले 2023 के अंत तक अपनी सिफारिशें जारी करेगी।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

2 days ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

2 days ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 days ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

2 days ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

2 days ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

2 days ago