Categories: International

संयुक्त राष्ट्र ने भारत-कनाडाई अफशां खान को कुपोषण समाप्त करने के अभियान हेतु प्रमुख पद पर नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय-कनाडाई अफशां खान को पोषण अभियान ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ का संयोजक नियुक्त किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ 2030 तक कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए 65 देशों और चार भारतीय राज्यों के नेतृत्व वाली एक पहल है। उन्होंने कहा कि अफशां खान नीदरलैंड की गेर्डा वेरबर्ग की जगह लेंगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संयुक्त राष्ट्र के एक बयान के अनुसार अपने नए कार्यभार के दौरान खान कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए साझेदारी का निर्माण करके, वार्ताओं और प्रतिबद्धता को बढ़ावा देकर वैश्विक स्तर पर पोषण रणनीति का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी। खान ने 1989 में मोजाम्बिक में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के लिए काम शुरू किया था और फिलहाल वह पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

 

खान कनाडा और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखती हैं। खान ने मैकगिल विश्वविद्यालय से लोक नीति में स्नातकोत्तर डिग्री और राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

10 mins ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

25 mins ago

INS मालवन भारतीय नौसेना को सौंपा गया: अगली पीढ़ी के पनडुब्बी-रोधी पोत की पूरी जानकारी

INS मालवन की डिलीवरी से भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ावा मिलेगा। यह अगली…

37 mins ago

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

1 hour ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

3 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago