Home   »   संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल...

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया |_3.1

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने मक्की का नाम अपनी प्रतिबंधित सूची में शामिल किया। इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने, उन पर यात्रा और हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। मक्की को अमेरिका पहले ही एक आतंकवादी घोषित कर चुका है। अब मक्की की दुनिया भर में बनाई गई संपत्ति को फ्रीज किया जा सकेगा। उसकी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत ने पिछले साल लाया था प्रस्ताव

बता दें, मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव भारत ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र में लाया था, लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया था। इसी वजह से मक्की को उस समय वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा सका था।

 

जानें कौन है अब्दुल रहमान मक्की?

अब्दुल रहमानी मक्की 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य है। मक्की पाकिस्तान इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अहल-ए-हदीस के अलावा लश्कर-ए-तोएबा में भी दबदबा रखता है। मक्की हाफीज सईद का सबसे खास रिश्तेदार था जो कि उसके काले खेल में हमेशा वफादारी से साथ देता था। भारत के खिलाफ साजिश रचने में मक्की हमेशा आगे रहता था।

मुंबई को दहलाने में मक्की ने भी खतरनाक साजिश रची थी। वह धन जुटाने, भर्ती करने और भारत में, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में हमलों की योजना बनाने के लिए युवाओं को भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने में शामिल रहा है। वह अमेरिका द्वारा नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) लश्कर के भीतर विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहा है। उसने लश्कर के अभियानों के लिए धन जुटाने में भी भूमिका निभाई है।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

 

 

FAQs

संयुक्त राष्ट्र संघ में कितने देश हैं?

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 राष्ट्र हैं, विश्व के लगभग सारे अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्र शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *