अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट की 32.72% हिस्सेदारी खरीदी

आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक के बोर्ड ने इंडिया सीमेंट लिमिटेड में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस डील में अल्ट्राटेक को 390 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से टोटल 3,954 करोड़ रुपए देने होंगे।

इसमें कंपनी को इंडिया सीमेंट के प्रमोटर्स और एसोसिएट्स के 10 करोड से ज्यादा शेयर मिलेंगे। अब अल्ट्राटेक सीमेंट के पास इंडिया सीमेंट के मेजॉरिटी स्टेक यानी 55.49 प्रतिशत हिस्सेदारी आ गई है। इस बात की जानकारी कंपनी ने 28 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

जून में 22. 77 प्रतिशत हिस्सेदारी

अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जून में इंडिया सीमेंट्स में 22.77 प्रतिशत की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी। कंपनी ने इंडिया सीमेंट्स के 7.06 करोड़ स्टॉक्स 268 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदी। इस डील की टोटल वैल्यू करीब 1,885 करोड़ रुपए है।

अल्ट्राटेक का शेयर

अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 26 जुलाई को 1.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 11,664.05 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में पिछले एक महीने में 0.03 प्रतिशत की गिरावट रही है। इसने 6 महीने में 13.53 प्रतिशत और एक साल में 40.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस साल अल्ट्राटेक का शेयर 11.47 प्रतिशत चढ़ा है।

अल्ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी

अल्ट्राटेक देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है, जिसकी कुल उत्पादन क्षमता 152.7 MPTA (15.27 करोड़ टन सालाना) है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने ₹7,600 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर केसोराम के सीमेंट बिजनेस का अधिग्रहण किया था।

इतने करोड़ टन सीमेंट बनाती है इंडिया सीमेंट

इंडिया सीमेंट की कैपिसिटी 14.45 mtpa यानी कंपनी एक साल में 1.45 करोड़ टन सीमेंट बनाने में सक्षम है। इसमें 1.30 करोड़ टन तमिलनाडु और 15 लाख टन राजस्थान से उत्पादन करती है। कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने में 26.72 प्रतिशत, 6 महीने में 43.99 प्रतिशत और एक साल में 73.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस साल इंडिया सीमेंट का शेयर 42.37 प्रतिशत चढ़ा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

7 mins ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 hour ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

3 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

3 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

3 hours ago