
युद्धग्रस्त यूक्रेन के लोगों को यूरोपीय संघ का प्रतिष्ठित सखारोव फ्रीडम प्राइज (Sakharov freedom prize) दिया गया है। यह अवार्ड उनके संघर्ष को सम्मान देने के लिए दिया गया है। यूरोपीय संसद ने हाल ही में 2022 के सखारोव फ्रीडम प्राइज के लिए यूक्रेन के लोगों को चुना है। यह यूरोपीय संघ का एक प्रतिष्ठित अवार्ड है जो प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
यूक्रेन के लोगों और उनके प्रतिनिधियों को रूस के आक्रमण और युद्ध के प्रतिरोध के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ईयू का पुरस्कार सोवियत के असंतुष्ट आंद्रेई सखारोव के नाम पर, 1988 में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले व्यक्तियों या समूहों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव का 1989 में निधन हो गया।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब ईयू के सांसदों ने सखारोव पुरस्कार के जरिए रूस को संदेश दिया है। पिछले साल जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। यूक्रेन को नामित किए जाने पर यूरोपीय संघ के सांसदों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ‘‘बहादुरी, धैर्य और अपने लोगों के प्रति समर्पण’’ के लिए प्रशंसा की तथा यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला।



भारत में अंगूर ...
Tamil Nadu Poll Result 2026: किस...
NASA Artemis II Mission: 50 साल ...


