Home   »   इस वर्ष उत्तराखंड ने जीता सुभाष...

इस वर्ष उत्तराखंड ने जीता सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

इस वर्ष उत्तराखंड ने जीता सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार |_3.1
इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आपदा शमन और प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड (संस्था श्रेणी में) और कुमार मुन्नन सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) को पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन में दिए गए उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान को प्रमाणपत्र और 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जिसका उपयोग केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जाता है। व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
ये पुरस्कार भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए दिया जाता हैं। इन पुरस्कार की घोषणा हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक: सत्य नारायण प्रधान

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *