विश्व की पहली वैदिक घड़ी काल गणना के केंद्र माने गए मध्य प्रदेश में उज्जैन के जंतर-मंतर यानी जीवाजी वेधशाला में अगले वर्ष 22 मार्च को गुड़ी पड़वा यानी नव संवत्सरारंभ पर लगाई जाएगी। जिस टावर पर घड़ी लगेगी, उसके निर्माण कार्य का भूमि पूजन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल ने किया। इस क्लाक टावर का निर्माण एक करोड़ 58 लाख रुपये से किया जाएगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
घड़ी वैदिक काल गणना के सिद्धांतों पर स्थिर होगी। यह प्रतिदिन देश-विदेश में अलग-अलग समय पर होने वाले सूर्योदय को भी सिंक्रोनाइज करेगी। वैदिक घड़ी के एप्लीकेशन में विक्रम पंचांग भी समाहित रहेगा, जो सूर्योदय से सूर्यास्त की जानकारी के साथ ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। वैदिक घड़ी एप के जरिए मोबाइल पर भी देखी जा सकेगी।
घड़ी के बैकग्राउंड ग्राफिक्स में सभी ज्योतिर्लिंग, नवग्रह, राशि चक्र रहेंगे। टावर का निर्माण उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज द्वारा मुहैया ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। घड़ी की स्थापना विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा की जाएगी। शोध पीठ घड़ी का मोबाइल एप भी बनवाएगी। यह घड़ी न सिर्फ उज्जैन, बल्कि विश्व के लिए बड़ी सौगात होगी। मंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि घड़ी के टावर के ऊपर टेलीस्कोप भी लगवाएंगे, ताकि रात में आकाश में होने वाली खगोलीय घटनाओं का नजारा देखा जा सके।
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…